सल्लू को सज़ा- दिल्ली बोली, ‘हाय रब्बा’

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) सलमान खान को हिट एंड रन केस में सज़ा सुनाए जाने से दिल्ली सन्न है। दिल्ली कह रही है, " हाय रब्बा। सल्लू जाएगा जेल।" कुछ इस तरह का रिएक्शन सामने आया राजधानी से सटे नोएडा के एक आईटी पार्क में। आई टी प्रोफशनल रजनी चोपड़ा को जब कोर्ट के फैसले की जानकारी दी गई तो उसका कहना था कि दि इज रियली बैड। उसने कहा कि अब फिल्मों को देखने का मजा नहीं रहेगा।

खबर सुनकर हिले

उधर कनाट प्लेस में खरीददारी करने के लिए आए संगीत नाम के युवा ने कहा कि वे सलमान खान को गिरफ्तार करने की खबर को सुनकर हिल गए हैं। इस केस को इतने लंबे समय तक चलाया गया क्योंकि इसमें सलमान खान आरोपी थे। देशभर में रोज इस तरह के केस होते है। कोई परवाह भी नहीं करता।

#HitandRun Live: कोर्ट ने कहा शराब पी कर कार चला रहे थे सलमान खान

सम्मान बढ़ा

हालांकि कोर्ट के फैसले पर अपनी राय देते हुए राजधानी के बिजनेसमैन संजय वधावन कहने लगे कि इस फैसले से उनका न्यायपालिका पर सम्मान बढ़ा है। यानी कि कानून के सामने सब समान है। उन्होंने कहा कि वे भी सलमान खान के फैन है। पर क्या उन्हें बिना लाइसेंस के कार चलानी चाहिए थी ? क्या उन्हें शराब के नशे में ड्राइविंग करनी चाहिए? उन्हें सारा देश पसंद करता है। उन्हें तो देश के नौजवानों का रोल माडल बनना चाहिए था।

उधर सलमान खान के फैन सजल कालड़ा कहने लगे कि हाय रब्बा, सल्लू भाई जेल जाएगा। वे ये कहते हुए बेहद निराश लगे। कहने लगे कि इतने लंबे समय के बाद इस फैसला का क्या मतलब है। वे कहने लगे कि अब उनकी फिल्मों का क्या होगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कोर्ट के फैसले से दिल्ली हताश और निराश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+