INX media case: विशेष सीबीआई कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने का CBI को दिया आदेश, दो दिन को रिमांड पर भेजा
नई दिल्ली। शीना बोरा हत्याकांड में जेल की सजा काट रही इंद्राणी मुखर्जी को आईएनएक्स मीडिया केस में विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने पेश किया गया। दिल्ली में विशेष सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने की स्वीकृति दे दी है। कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दो दिन की रिमांड पर भी भेज दिया है। पिछले महीने ही सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मामले में इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ भी की थी।

शीना बोरा हत्याकांड में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी को आईएनएक्स मामले में दिल्ली की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने की इजाजत सीबीआई को दे दी है। कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दो दिन की रिमांड पर भी भेज दिया है। इससे पहले शीना बोरा हत्या मामले में सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी को आईएनएक्स मामले में इंद्राणी मुखर्जी से जेल में पूछताछ की मंजूरी दी थी। पिछले महीने ही सीबीआई ने महाराष्ट्र जेल में बंद रहीं इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ की थी। उस समय सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी थी कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इंद्राणी मुखर्जी से इस संदर्भ में पूछताछ की थी।
आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ-साथ आईएनएक्स मीडिया के पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी हैं। सीबीआई के अनुसार आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ एफआईपीबी की शर्तों के उल्लंघन करते हुए कर चोरी के एक मामले को रफा-दफा कराने के लिए कार्ती चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया से रिश्वत ली थी।












Click it and Unblock the Notifications