दिल्ली हाईकोर्ट में Netflix के शो 'सेक्रेड गेम्स' पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित

मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के खिलाफ दर्ज शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। याचिकाकर्ता ने नेटफ्लिक्स और शो पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली। मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के खिलाफ दर्ज शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। याचिकाकर्ता ने नेटफ्लिक्स और शो पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बदनाम करने का आरोप लगाया था। दिल्ली हाईकोर्ट में 'सेक्रेड गेम्स' के खिलाफ याचिका दायर कर उसमें से आपत्तिजनक शब्दों को हटाने की मांग की गई थी।

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट में नेटफ्लिक्स के चर्चित शो सेक्रेड गेम्स के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की मांग थी कि इस शों में से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को हटाया जाए। दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस याचिका पर अब सोमवार 16 जुलाई को सुनवाई होगी।

नेटफ्लिक्स का शो सेक्रेड गेम्स रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है। शो पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अपमान का आरोप लगाते हुए अब तक दो कांग्रेस कार्यकर्ता नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जहां एक तरफ 'सेक्रेड गेम्स' विवादों में फंसता चला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक और इंटरनेशनल मीडिया ने कहा है कि ये शो भारतीय टेलीविजन का नया अध्याय शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें: फिर मुश्किल में नेटफ्लिक्स का 'सेक्रेड गेम्स', एक और कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+