दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दी इजाजत

नई दिल्ली। कोरोना काल में दिल्ली सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की केजरीवाल सरकार ने अंग्रेजी और इंडियन ब्रांड की शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दे दी है। अब लोग घर बैठे मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए शराब ऑर्डर कर सकते हैं और कुछ ही देर में शराब उनके घर पहुंच जाएगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर शराब की होम डिलीवरी को किस तरह से रेगुलेट किया जाएगा। दरअसल जिस तरह से शराब की खरीद के लिए लोग शराब की दुकानों पर भीड़ लगाते हैं उसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी है। हालांकि सरकार के सामने इस फैसले को लागू करने की बड़ी चुनौती होगी।

kejriwal

Recommended Video

    Delhi Liquor Home Delivery: Kerjriwal Govt ने दी इजाजत, अब होगी शराब की होम डिलीवरी | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली एक्साइज नियम, 2021 के तहत सरकार की ओर से एक गैजेट जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि जिन लोगों के पास एल-13 लाइसेंस हैं उन्हें लोगों के घर पर शराब डिलीवरी करने की इजाजत दी जाती है। शराब की होम डिलीवरी मोबाइल ऐप या फिर वेब पोर्टल के जरिए की जा सकती है। लेकिन शराब की डिलीवरी सिर्फ तभी की जा सकती है कि जब ऑर्डर मोबाइल ऐप या फिर वेब पोर्टल से मिली हो। लेकिन हॉस्टल, ऑफिस और शिक्षण संस्थानों में शराब की डिलीवरी की इजाजत नहीं होगी।

    सरकार के इस आदेश में यह भी साफ किया गया है कि दिल्ली के सभी शराब की दुकान के मालिकों को डिलीवरी की इजाजत नहीं दी गई है। यह इजाजत इजाजत सिर्फ उन दुकानदारों को दी गई है जिनके पास एल-13 लाइसेंस है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था कि राज्यों को शराब की होम डिलीवरी के विकल्प के बारे में सोचना चाहिए, जिस तरह से शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ जमा हो रही है उसे देखते हुए इस विकल्प पर विचार करना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+