वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई सभी दस्तावेजों की वैधता

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। जनता की भलाई के लिए केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राजधानी दिल्ली में वाहनों से जुड़े सभी दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। जिससे वाहन मालिकों को कोरोना काल में बड़ी राहत मिलेगी।

vehicle

दरअसल कई वाहन ऐसे थे, जिनके आरसी, पॉल्यूशन, परमिट आदि की वैधता खत्म होने वाली है। इस बीच कोरोना महामारी में भीड़भाड़ से बचने के लिए लोग आरटीओ या फिर अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं, जिस वजह से उन्होंने सरकार से वाहन के कागजों की वैधता बढ़ाने की मांग की थी। परिवहन विभाग से विचार विमर्श के बाद दिल्ली सरकार ने वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस 15 नवंबर को एक्सपायर हो रहा था, तो अब आप उसे 31 दिसंबर तक दिखाकर पुलिस से बच सकते हैं।

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली सरकार के मुताबिक अब वहां पर कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। मौजूदा वक्त में दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,51,382 हो गई है। जिसमें से 7,143 की मौत हुई है, जबकि 4,02,854 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब वहां पर सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 41,385 है। वहीं राष्ट्रीय स्तर की बात करें ये आकंड़ा 86.36 लाख के पार पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+