दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सभी यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर की परीक्षा हुईं रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ये तय किया है कि दिल्ली के अंदर आने वाले सभी विश्वविद्यालयों में अब परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। इसमें फाइनल ईयर की परिषाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों को मूल्यांकन के लिए कोई पैमाना तैयार कर जल्द से जल्द डिग्री देने को भी कहा गया है। ये फैसला केवल राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए ही लिया गया है। इस बात की घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की है।
Recommended Video

उन्होंने कहा, 'सभी विश्वविद्यालयों को फाइनल परीक्षा रद्द कर छात्रों के मूल्यांकन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से परीक्षा लेना और डिग्री ना देना अन्याय होगा। ये फैसला राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए लिया गया है।' सिसोदिया ने आगे कहा, 'दिल्ली के अंदर आने वाले सभी सेंट्रल विश्वविद्यालयों के लिए केंद्र को निर्णय लेना है। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली सरकार जैसा फैसला देश की दूसरे सेंट्रल विश्वविद्यालयों के लिए भी लिया जाए।'
मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली राज्य के जितने भी विश्वविद्यालय हैं उनकी आगामी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और सभी बच्चों को अगले सेमेस्टर में प्रोमोट कर दिया जाएगा। जब कोरोना महामारी में कोई कक्षा नहीं ली जा रही है, कोई उचित ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली नहीं है। तब उन छात्रों की परीक्षा लेना अनुचित है जो कोरोना महामारी में पहले से ही काफी तनाव में हैं।'
इसपर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमारे युवाओं के लिए, मैं प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय सरकार के विश्वविद्यालयों की आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने और हमारे युवाओं के भविष्य को बचाने का आग्रह करता हूं।'
महाराष्ट्र में कोरोना की दवा के लिए आधार कार्ड जरूरी, इस वजह से सरकार ने उठाया ये कदम
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications