दिल्लीः मरीज की किडनी से निकले 856 स्टोन, डॉक्टर हुए हैरान

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक मरीज की किडनी में से डॉक्टरों ने 856 स्टोन निकाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी स्टोन मरीज की बायीं किडनी, यूरिनरी ट्रैक और पेल्विस में से निकाले गए। डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि नॉर्थ इंडिया में अब तक किसी ने भी एक मरीज की कीडनी में से इतने स्टोन नहीं निकाले गए हैं, इतनी संख्या में स्टोन मिलना हैरानी की बात है।

delhi Fortis Hospital removes 856 stones from man’s kidney

दिल्ली के फोर्टिस शालीमार बाग में 45 साल के मनोज कुमार इलाज के लिए आए थे। इनका इलाज कर रहे फोर्टिस अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रजिंदर यादव का कहना था कि मरीज को पहले भी बायीं किडनी में स्टोन थे। साल 2007 में उनका इलाज किया गया था।

मनोज को ऑपरेशन के दो दिन बाद ही यूरिन में खून आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें किसी ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड में दो स्टोन होने का पता चला था। बताया गया था कि इनका आकार लगभग 33 मिलीमीटर है।

यह भी पढ़ें- बिहार: नाबालिग से यौन उत्‍पीड़न और वीडियो वायरल करने वाले दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

लेकिन, जब उनकी सर्जरी की गई तो डॉक्टर भी हैरान हो गए। मनोज की बायीं किडनी और यूरिनरी ट्रैक में 856 स्टोन थे। आगे की जांच में पता चला कि बायीं किडनी में कुछ सूजन भी आ गई थी और किडनी का काम भी प्रभावित हो रहा था।

डॉक्टरों को सर्जरी में करीब दो घंटों से ज्यादा का समय लगा। दो घंटें में मरीज मनोज के शरीर से 856 स्टोन निकाल लिए गए। सर्जरी के अगले ही दिन मनोज को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- फोगाट बहनों से मिलीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी, बोलीं- 'दंगल' मुझे बहुत पसंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+