बिहार: नाबालिग से यौन उत्‍पीड़न और वीडियो वायरल करने वाले दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

पटना। बिहार के नालंदा जिले के उस्मानपुर में नाबालिग बच्‍ची से यौन उत्‍पीड़न के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में पहले आरोपी जो कि गांव के ही सरपंज का बेटा है को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आपको बता दें कि घटना बीते 8 जुलाई को हुई थी और इसका वीडियो 9 जुलाई को सार्वजनिक कर दिया गया था। घटना का मुख्‍य आरोपी सरपंज का बेटा ही है।

बिहार: नाबालिग से यौन उत्‍पीड़न और वीडियो वायरल करने वाले दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस ने इस संबंध में पाक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अब उन्‍हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शनिवार को ही नौवीं कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने और उससे ब्लैकमेल करने के आरोप में निजी स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है। वहीं घटना में कथित तौर पर शामिल स्कूल के चार छात्रों के नाबालिग होने के कारण उन्हें रिमांड होम भेजा गया। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने स्कूल के प्रिंसिपल, दो शिक्षकों और 16 छात्रों पर उसके साथ सात महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+