राजधानी में छायी कोहरे की चादर, विजिबिलिटी कम होने से डिले हुई 110 फ्लाइट, ट्रेनों का परिचालन भी बाधित

दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है और ठंड लगातार बढ़ रही है। उत्तरी भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है। आज राजधानी दिल्ली में कोहरे की मोटी परत छाई रही। उत्तर भारतीय क्षेत्रों में शीतलहर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

बुधवार, 27 दिसंबर की सुबह घने कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में यातायात बाधित रहा। कोहरे की मोती परत छाए रहने के कारण विजिबिलिटी की समस्या देखने को मिली। जिसके कारण लोगों को यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात बाधित होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देर हुई।

Delhi Fog

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी देखें: बड़े हमले की साजिश! बारामूला में IED मिलने से मची सनसनी, इलाके में जारी हुआ हाई अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, "27 से 29 दिसंबर के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है।" ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी देखें: असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज

घने कुहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित
कोहरे और कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली से आने और जाने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगमन और प्रस्थान ट्रेनों सहित 25 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स भी डिले
उड़ानों की बात करें तो, न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हवाईअड्डे एफआईडीएस (उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहित 110 उड़ानें देरी से चल रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 28 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान उड़ानें, 15 अंतर्राष्ट्रीय आगमन उड़ानें, 42 घरेलू प्रस्थान उड़ानें और 25 घरेलू आगमन उड़ानें प्रभावित हुईं हैं।

यह भी देखें: 'भारत जोड़ो' के बाद अब 'न्याय यात्रा' की तैयारी, मणिपुर से मुंबई तक 6200 किमी की दूरी तय करेगी कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+