दिल्ली: मुंडका के आयरन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से आगजनी की घटना सामने आई है। दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली के मुंडका इलाके की गली नंबर 9 में स्थित एक आयरन फैक्ट्री में भीषण आग लगी है।

सोमवार देर शाम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे रहे। अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं इस घटना के कारण आग पास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications