दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुंडका में भयंकर आग लगी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आग एक गोदाम में लगी है जिसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाडि़यां मौके पर हैं। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग कि लपटे बाहर तक आ रही है। जिसकी वजह से आस- पास आग के लपटों के साथ धुएं का गुब्बार निकल रहा है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने मीडिया कि जानकरी देते हुए रात के 10:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके वारदात पर भेजी गई। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान के कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications