दिल्ली: बीती रात दिल्ली में वांटेड अपराधी और पुलिस के बीच एनकाउंटर, एक जवान घायल
नई दिल्ली। बीती रात दिल्ली में एक वांटेंड अपराधी की दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में स्पेशल स्टाफ टीम का एक जवान घायल हो गया है। यह एनकाउंटर रात तकरीबन 10 बजे शाहदरा के क्रॉस रिवर मॉल के पास हुआ है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह अपराधी कौन था। घायल जवान को पैर पर गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications