चीन से डिप्लोमा कोर्स को लेकर ट्रोल हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा, अब दी ये सफाई
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा अक्सर सोशल मीडिया पर तमाम राजनेताओं को ट्रोल करते हैं और खुलकर नेताओं पर तीखे हमले करते हैं। लेकिन इस बार उन्हें खुद सोशल मीडिया पर इसका सामना करना पड़ रहा है। दरअसल तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने चुनावी हलफनामे में इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने 2017 में रिपब्लिक ऑफ चाइना, ताइवान से नेशनल डेवलपमेंट कोर्स किया है। जिसके बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद बग्गा ने इसपर सफाई देते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों पर पलटवार किया है।
Recommended Video

बग्गा की सफाई
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने कोर्स के बारे में सफाई देते हुए कहा कि जो लोग मेरे डिप्लोमा पर सवाल खड़े कर रहे हैं पता नहीं वो लोग साक्षर भी हैं या नहीं। इन लोगों को चीन और ताइवान के बीच अंतर नहीं पता है। दोनों ही हमेशा एक दूसरे के खिलाफ रहते हैं। बग्गा ने कहा कि मैंने यह एक महीने का कोर्स किया है। मुझे ताइवान सरकार ने नामांकन के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद मैं एक महीने के कोर्स के लिए ताइवान गया था और वहां रुककर इस कोर्स को पूरा किया था। बग्गा ने कहा कि यह कोर्स विदेशी संबंधों व दुनिया को ताइवान का समर्थन क्यों करना चाहिए इसको लेकर था, इसी विषय पर मैंने यह डिप्लोमा कोर्स पूरा किया है।

एक महीने का डिप्लोमा
वहीं एनडीयू की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे 1906 में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना के 100 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। इस संस्थान के नाम को 9 बार बदला गया है। गौरतलब है कि बग्गा स्कूल ड्रॉपआउट हैं और उन्होंने चुनावी हलफनामे में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि वह इग्नू से बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम कर रहे हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए है जो स्नातक की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, परंतु ये लोग 12वीं पास नहीं कर सके हैं।

अपना अलग मैनिफेस्टो
गौरतलब है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा दिल्ली की हरि नगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार हैं। यहां से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बग्गा ने कहा कि वह अपनी विधानसभा सीट को लेकर अलग से मैनिफेस्टो जारी करेंगे। एक ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि हरि नगर विधानसभा दिल्ली की पहली विधानसभा होगी जो अपना मेंसिफेस्टो रिलीस कर रही है । हरि नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के 60 दिन के अंदर हम समाग टावर लगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications