स्मृति ईरानी ने किया जादू, आप के 150 सदस्य भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। जहां दिल्ली चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और आप पार्टी के बीच होता दिख रहा है और दोनों ही पार्टियां एक-दूसर पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रही हैं वहीं दूसरी ओर गुरूवार को जो कुछ हुआ उसके हिसाब से तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी को चुनावों में तगड़ा झटका लग सकता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो सुनिए गुरूवार को बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने शकूर बस्ती में एक चुनावी रैली की।जहां आप पार्टी के 150 सदस्यों ने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया। ये सभी लोग आप के स्थानीय उम्मीदवार सत्येंद्र जैन से नाराज थे।

आप के 150 सदस्य भाजपा में शामिल

जिनका स्वागत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी अपने नये सदस्यों का स्वागत करती है और वादा करती है उन्हें बीजेपी कभी धोखा नहीं देगी। ईरानी ने उम्मीद जगाई कि शामिल होने वाले सभी सदस्यों को बीजेपी के साथ काम करके अच्छा लगेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले शाजिया इल्मी जैसे लोग जो कभी आप पार्टी के अहम चेहरों में से एक थे, ने भी कुछ दिनों पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस तरह से आप पार्टी के सद्स्यों का बीजेपी में जाना निश्चित तौर पर 7 फरवरी को होने वाले चुनाव में आप पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+