Delhi election results: जानिए वो अकेली सीट जहां कांग्रेस ने दिया शुरुआती टक्कर

नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवार ने सिर्फ एक सीट पर शुरुआती बढ़त बनाई। ये सीट है चांदनी लोकसभा सीट के तहत आने वाली बल्लीमारन विधानसभा, जहां से कांग्रेस के उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को शुरू में कड़ी टक्कर दी। हालांकि, जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी युसूफ आम आदमी पार्टी और भाजपा उम्मीदवारों से काफी पीछे छूट गए

Delhi election results-Know the only seat where Congress is competing

बल्लीमारन सीट पर कांग्रेस के हारून यूसुफ पहले आगे चल रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन और बीजेपी की लता उनसे पीछे चल रही थीं। अगर 2015 के चुनाव की बात करें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी 35 फीसदी से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। हालांकि, बाद में हारून यूसुफ फिलहाल पीछे हो गए।

बाद में इस सीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों में टक्कर शुरू हो गई, जिसमें बीजेपी की लता ने आप के इमरान हुसैन पर शुरुआती बढ़त बना ली थी।

इस सीट पर कुल 1,41,739 वोटर हैं। अभी ये रुझान भर है और चुनाव परिणाम आने के बाद ही असली तस्वीर का पता चलेगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पिछले शनिवार को वोटिंग हुई थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+