'दिल्ली में भाजपा जीतेगी 48 सीटें' बताने के बाद अब मनोज तिवारी ने दिया नया आंकड़ा

मतगणना शुरू होने से ठीक पहले मनोज तिवारी ने भाजपा की सीटों की नई संख्या बताई है...

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने में अब महज कुछ ही पल बाकी हैं। 8 फरवरी को मतदान होने के बाद घोषित किए गए अलग-अलग एजेंसी के एग्जिट पोल में दिल्ली के अंदर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 68 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता भी दिल्ली में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद बयान दिया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी। अब मतगणना शुरू होने से ठीक पहले मनोज तिवारी ने भाजपा की सीटों की नई संख्या बताई है।

'अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं तो...'

'अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं तो...'

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले अपने घर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'चुनाव नतीजों को लेकर मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा दिन साबित होगा। भाजपा के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं और आज हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। आप लोग आश्चर्य मत कीजिएगा, अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं।' आपको बता दें कि इससे पहले मनोज तिवारी ने कहा था कि भाजपा दिल्ली में 48 सीटें जीतेगी।

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत

आपको बता दें कि मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का जादू चलता हुआ नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह बाकी एग्जिट पोल ने भी अरविंद केजरीवाल के पक्ष में ही दिल्ली की जनता का रुझान बताया।

क्या दिल्ली में हावी रहा शाहीन बाग का मुद्दा

क्या दिल्ली में हावी रहा शाहीन बाग का मुद्दा

दिल्ली चुनाव में इस बार शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के प्रचार करने पर बैन लगाया था। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 2015 में महज तीन सीटें ही मिल पाईं थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+