Delhi Election Result 2020: जीत की ओर AAP, विशाल ददलानी ने कहा- सब अच्छा होगा

Delhi Election Result 2020: जीत की ओर AAP, विशाल ददलानी ने कहा- सब अच्छा होगा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतो की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती दिक रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं हमेशा आम आदमी पार्टी के समर्थक रहे गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ट्वीट किया है।

 Delhi Election Results 2020: Singer Vishal Dadlani Predicts Big Victory of Aam Aadmi Party, congratulate Arvind Kejriwal
विशाल ददलानी ने 11 फरवरी को चुनावी नतीजे आने से पहले ट्वीट किया और लिखा कि 'हारे तो मेहनत करेंगे जीते तो और मेहनत करेंगे। मैं ये नतीजें नहीं देख सकता, वो बेदह तनावपूर्ण लगता है, लेकिन नतीजों के बाद मैं फिर मिलता हूं।' विशाल ने लिखा कि ' मुझे उम्मीद है जो देश के लिए सबसे अच्छा होगा, वही देखने को मिलेगा।'

वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओं को संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि वो जमीन से जुड़े रहें। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव नतीजों को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा-'कल नतीजें जो भी हों, ये चहरे अपने में ही एक हसीन कहानी हैं। उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये कमेंट किया।आपको बता दें कि विशाल ददलानी आम आदमी पार्टी के समर्थक और अरविंद केजरीवाल के मित्र हैं। दिल्ली चुनाव का प्रचार के दौरान विशाल ने भी आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+