Delhi election results: भाजपा दफ्तर में लगे पोस्टर में पहले ही स्वीकारी पराजय

Delhi election results: भाजपा दफ्तर में लगे पोस्टर में पहले ही स्वीकारी पराजय

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनावी नतीजे सामने आने लगे है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। वहीं बीजेपी की सीटें तो बढ़ती दिख रही है, लेकिन वो बहुमत से बहुत दूर हैं। ऐसे में चुनावी नतीजे आने से पहले ही बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही दिल्ली बीजेपी मुख्यालय के बाहर पोस्टर बदल गए हैं।

Recommended Video

    Delhi Result 2020: जीत से पहले ही 'AAP' Headquarters पर लगा ये posters | वनइंडिया हिंदी
     Delhi Election Results 2020: BJP Office New Poster Indicate that Amit Shah Accept Defeat in Delhi elections

    बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर लगाया गया नया पोस्ट इस ओर इशारा करता है कि बीजेपी ने नतीजों से पहले ही हार को स्वीकार कर लिया है। पोस्टर के सामने आने के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या बीजेपी वोटों की गिनती से पहले ही अपनी पराजय को स्वीकार कर चुकी है?

    बीजेपी के दिल्ली दफ्तर के बाहर लगे अमित शाह के पोस्ट पर लिखा गया है कि 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' इसका लाइन का इशारा साफ-साफ समझा जा रहा है कि पार्टी ने नतीजों से पहले ही हार को स्वीकार कर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि बीजेपी नेताओं के बयान इस पोस्टर से ठीक उलट हैं। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जहां जीत का दावा कर पार्टी को 55 सीट हासिल होने की बात कह रहे हैं तो वहीं बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने दावा किया है की बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करेगी। गौरतलब है कि चुनावी नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के जीत का अनुमान लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+