Delhi election results- ओखला में AAP के अमानतुल्लाह ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली- दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली की ओखला विधानसभा क्षेत्र के रुझान शुरू में चौंकाने वाले देखने को मिले थे। यहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म सिंह ने आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता अमानातुल्लाह खान को पीछे कर दिया था, लेकिन अब वहां फिर से आप के प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि ये इलाका इस वक्त पूरे देश में चर्चा है, जहां शाहीन बाग में पिछले दो महीने से धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

Delhi election results-AAPs Amanatullah trailed in Okhla, BJP candidate ahead

दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आने के बाद वहां फिर से कहानी पलट गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानातुल्लाह खान ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद फिर से बीजेपी के ब्रह्म सिंह से आगे हो गए हैं। ये सीट पहले भी अमानातुल्लाह खान के पास ही थी, लेकिन यहां बीजेपी के लिए थोड़ी देर के लिए भी बढ़त बनाना हैरान करने वाला रहा। क्योंकि, ये मुस्लिम बहुल इलाका है, जहां इसबार जोरदार वोटिंग हुई है। ओखला विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है जहां कुल 3,35,077 वोटर हैं।

अभी ये रुझान भर है और चुनाव परिणाम आने के बाद ही असली तस्वीर का पता चलेगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पिछले शनिवार को वोटिंग हुई थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+