Delhi Election Results 2020: AAP पार्टी ने शेयर किया शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' का ये इमोशनल Video, आपने देखा क्या?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी आप की सरकार की वापसी हुई है,अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई है, जबकि कांग्रेस का दूसरी बार भी खाता नहीं खुला है, अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं,आप पार्टी में जश्न का माहौल है, सुबह से पार्टी कार्यकर्ता नाच-गा रहे हैं, जिस वक्त रूझान आने शुरू हुए थे, उस वक्त ही आप पार्टी की ओर से भारी मात्रा में लड्डुओं का आर्डर दे दिया गया था।

आप ने शेयर किया फिल्म 'चक दे इंडिया' का एक इमोशनल वीडियो

आप पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से शाहरुख खान की मशहूर फिल्म 'चक दे इंडिया' का एक इमोशनल वीडियो शेयर करके अपनी जीत की खुशी और भावनाओं को व्यक्त किया है, दरअसल ये फिल्म का वो सीन है, जिसमें फाइनल मैच में भारत की बेहद कमजोर समझी जाने वाली महिला हॉकी टीम जीत जाती है और विश्वविजेता बनती है, कुछ ऐसा ही हाल आज आप पार्टी का भी है, जिसने विकास के दम पर ये जीत हासिल की है।

 देश 'जन की बात' से चलेगा: केजरीवाल

देश 'जन की बात' से चलेगा: केजरीवाल

गौरतलब है कि जीत के बाद पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे केजरीवाल ने आईलवयू कहकर दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया है, मैं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को आप की जीत पर बधाई देता हूं। लोगों ने दिखाया है कि देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं।

ये जीत भारत माता की जीत है: केजरीवाल

ये जीत भारत माता की जीत है: केजरीवाल

आप लोगों ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया है, ये हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझा और समर्थन दिया, आज दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगी, ये जीत भारत माता की जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+