Delhi Earthquake : धरती हिलने पर सहमे लोग, हड़कंप के बीच भी ह्यूमर की तलाश, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
Delhi Earthquake के कारण लोगों के बीच अफरा-तफरी मची लेकिन सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ भी आई। बॉलीवुड स्टार्स रजनीकांत, अक्षय कुमार और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीरों के साथ मीम शेयर हो रहे हैं। Delhi Earthquake
Delhi Earthquake के बीच एक तरफ लोगों की जान हलक में आ गई तो दूसरी ओर हड़कंप के बीच भी जिंदादिल लोगों ने ह्यूमर की तलाश कर ली। दिल्ली में जब भूकंप के कारण धरती हिलने लगी तो लोगों को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स की फोटो का इस्तेमाल कर मीम्स शेयर करते देखा गया। लोगों ने फिल्मी डायलॉग और दूसरी फोटो-वीडियो के साथ मजे लिए। कई लोगों ने रियल टाइम वीडियो भी ट्वीट किए। देखिए

भूकंप के झटके के अनुभव
राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय लोगों ने बुधवार की तड़के शहर में भूकंप के झटके महसूस किए। समाचार एजेंसी ANI के साथ स्थानीय लोगों ने भूकंप के झटके के अनुभव शेयर किए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई थी। इसे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह करीब 1.57 बजे महसूस किया गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने कहा, "हम एक ऑटो से उतर रहे थे जब हमें झटके महसूस हुए। ऑटो चालक भी डर गया, और जैसे ही मैंने चारों ओर देखा, मैंने देखा कि दूसरों को भी यह महसूस हुआ। वह रुक गया।
नीचे देखिए सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर की गई मीम---

स्टेशन के पास भी लगे झटके
ऑटो चालक रमेश ने कहा, "मैं एक यात्री को सवारी पर ले जा रहा था। हमने भूकंप के झटके महसूस किए। यात्री उतर गया। हमने इसे काफी समय तक महसूस किया।" रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे एक अन्य यात्री ने कहा, "मुझे झटके महसूस हुए। मैंने अपने आसपास के लोगों को बताया।" एक टैक्सी ड्राइवर यासीन ने कहा, "हमने महसूस किया कि जमीन हिल रही है। कुछ लोगों ने झटके महसूस किए, कुछ लोगों को महसूस नहीं हुआ।"
नीचे देखिए भागम भाग फिल्म के मशहूर सीन का मीम---

बिल्डिंग से बाहर भागे लोग
नोएडा में रात भर रहने वाले और काम करने वाले लोगों ने भी भूकंप के झटके का अनुभव शेयर किया। एक कामकाजी पेशेवर सनी ने बताया कि भूकंप महसूस होते ही ऑफिस अलार्म बंद हो गया। वे तुरंत ऑफिस से बाहर भागे। गार्ड ने अलार्म बजाया। कंपनी अलर्ट थी। मैनेजर और एचआर सहित तमाम लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए थे। भूकंप के जबरदस्त झटकों से सब लोग डर गए थे। अहमद नाम के ट्विटर यूजर ने मूवी क्लिप शेयर पर मजे लिए। इसमें एक्टर भगवान से माफी मांगता दिख रहा है।
नीचे देखिए पॉपुलर मूवी की वीडियो क्लिप वाला मीम---
हे भगवान माफ करना ...
भूकंप के बारे में अन्य व्यक्ति, सूरज तिवारी ने बताया कि वे एहतियात के तौर पर लगभग 10 मिनट तक ऑफिस बिल्डिंग के बाहर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि वे कॉफी पी रहे थे, तभी उनकी कुर्सी हिली। ऑफिस अलार्म बंद हो गया और लोग बिल्डिंग के बाहर भागे। लगभग 10 मिनट तक इंतजार करने के बाद दोबारा अपना काम शुरू किया। ग्रेटर नोएडा में प्रजुषा ने बताया कि भूकंप के समय ऑफिस में थे। झटके खत्म होने के बाद उन्हें पता चला कि भूकंप के झटके काफी मजबूत थे। बाद में तमाम लोग एहतियात बरतने के लिहाज से बिल्डिंग से बाहर निकल गए।
नीचे देखिए भूकंप की रियल टाइम सीसीटीवी फुटेज---
नेपाल में आधी रात के बाद भूकंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर दिल्ली में 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र, नेपाल में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर बताया कि नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप 9 नवंबर की आधी रात के बाद करीब 01:57:24 बजे महसूस किया गया। भूकंप के केंद्र की गहराई करीब 10 किमी रही। हड़कंप के बीच ह्यूमर की तलाश में एक ट्विटर यूजर ने मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और रेमो डिसूजा की फोटो के साथ एक यूजर ने भूकंप के दौरान तनाव के लम्हों को बताने का प्रयास किया।
नीचे देखें फोटो Meme---

ट्विटर पर भूकंप ट्रेंड करने लगा
भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स और मीम्स की बाढ़ सी आ गई। लोग धरती हिलने और भूकंप के झटके कन्फर्म करने के लिए ट्विटर का सहारा लेते दिखे। देखते ही देखते ट्विटर पर भूकंप ट्रेंड करने लगा। कृष्ण राजपूत नामक ट्विटर यूजर ने एक फोटो मीम शेयर किया। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीर के साथ इसमें लिखा है- मैं नहीं बचेगा इधर, मर जाएगा मैं।
नीचे देखें नवाजुद्दीन की मीम--

ऊपरी फ्लोर पर लोगों के हाथ पांव फूले...
सोशल मीडिया यूजर- गौरव तनेजा (@flyingbeast320) ने भूकंप के बाद घर की चीजों के हिलने की वीडियो पोस्ट की। उन्होंने हड़कंप मचने पर लोगों के हाथ पांव फूलने और सरेंडर कर ने की बात का संकेत देते हुए लिखा, ऊपर की फ्लोर पर रहने वाले लोग गिव अप ही करदेते हैं। बता दें कि तनेजा दिल्ली मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में आए थे। इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
नीचे देखें वीडियो---
मृत्यु तो मेरी दासी है
प्रदूषण और दमघोंटू हवा की मार झेल रही दिल्ली में अचानक आए भूकंप के बाद कुछ लोगों ने इसे काफी डरावना करार दिया। एक ट्विटर यूजर ने कहा, दिल्ली में पहले प्रदूषण और अब भूकंप। एक अन्य यूजर ने रामांनद सागर के रामायण सीरियल की वीडियो से रावण के किरदार की फोटो वीडियो शेयर कर मीम शेयर किया, फोटो पर रावण का डायलॉग 'मृत्यु तो मेरी दासी है।' एक अन्य यूजर ने अभिनेता अक्षय कुमार की वेलकम मूवी की स्टिल फोटो के साथ मीम शेयर कर लिखा- दिल्ली में भूकंप पर परीक्षा देने वाले लोगों का रिएक्शन।
नीचे देखें मीम---

चिंताजनक माहौल के बीच भी हास्य
नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़, दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के आसपास के इलाकों और लखनऊ में भी भूकंप झटके महसूस करने के दावे किए गए। लोगों की नींद तो उड़ी, लेकिन ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम यूजर्स के साथ कई नेटिज़न्स ने चिंताजनक माहौल के बीच भी हास्य पैदा किया। चुटकुले और मीम्स की बाढ़ के बीच लोगों ने अपने अनुभव बेहतर तरीके से समझाने के लिए बॉलीवुड के गानों और फिल्मी दृश्यों का सहारा लिया।

दहशत के बीच सोशल मीडिया की दुनिया
दिल्ली-नोएडा में दहशत के माहौल के बीच सोशल मीडिया की दुनिया में इंटरनेट और फेसबुक-ट्विटर-इंस्टाग्राम-टेलीग्राम यूजर्स ने शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार कि तिकड़ी वाली कॉमेडी मूवी हेरा फेरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के सहारे अनेक मीम पोस्ट किए।












Click it and Unblock the Notifications