कौन हैं यूट्यूबर गौरव तनेजा, जिन्हें नोएडा मेट्रो में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए किया गया था गिरफ्तार

कौन हैं यूट्यूबर गौरव तनेजा, जिन्हें नोएडा मेट्रो स्टेशन पर बर्थडे पार्टी मनाने के लिए किया गया था गिरफ्तार

नोएडा, 10 जुलाई: फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पूर्व पायलट गौरव तनेजा को शनिवार को नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना बर्थडे पार्टी मनाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें अब जमानत मिल गई है। हाल ही में स्टार प्लस पर आने वाली रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में गौरव तनेजा अपनी पत्नी रितु राठी के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे। गौरव तनेजा पर आरोप है कि नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाकर उन्होंने भगदड़ जैसी स्थिति पैदा की। आइए जानें क्या है पूरा मामला और कौन हैं गौरव तनेजा?

बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गौरव तनेजा ने बुक कर ली थी पूरी मेट्रो कोच

बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गौरव तनेजा ने बुक कर ली थी पूरी मेट्रो कोच

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने अपने जन्मदिन समारोह के लिए एक मेट्रो रेल कोच को बुक कर लिया था। बताया गया था कि ट्रेन की क्षमता 200 लोगों की होगी, प्रत्येक कोच के लिए 50 लोग होंगे, लेकिन गौरव ने अपने फॉलोअर्स को जन्मदिन की पार्टी के लिए सूचित किया और सड़क पर एक बड़ी भीड़ जमा हो गई। जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब गौरव तनेजा किसी विवादों में घिरे हों, इससे पहले भी वो कई विवादों में फंस चुके हैं।

कौन हैं गौरव तनेजा?

कौन हैं गौरव तनेजा?

गौरव तनेजा एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। गौरव तनेजा इससे पर एक पायलट थे। गौरव तनेजा का दावा है कि वह डायटिशियन एक्सपर्ट भी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई करने का भी दावा किया है। गौरव आईआईटी-केजीपी के पूर्व छात्र होने का भी दावा करते हैं, जहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई है।

कुछ महीने पहले भी ट्रोल हुए थे गौरव तनेजा

कुछ महीने पहले भी ट्रोल हुए थे गौरव तनेजा

कुछ महीने पहले, गौरव तनेजा को सोशल मीडिया पर तब ट्रोल किया गया था जब उन्होंने अपनी गृह-पूजा की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, ''हिंदू धर्म विज्ञान आधारित जीवन शैली है।'' उन्होंने आगे लिखा था, ''3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस रिसाव से दो परिवार बच गए थे क्योंकि वह नियमित तौर पर हवन करते थे। हवन से प्रदूषण कम होता है।''

एयर एशिया के पायलट थे गौरव तनेजा

एयर एशिया के पायलट थे गौरव तनेजा

गौरव तनेजा एयर एशिया के पायलट थे और उन्होंने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा उल्लंघनों को इंगित करने के लिए उन्हें एयरलाइन द्वारा निलंबित कर दिया गया था। 2020 में एक वीडियो में, उन्होंने उन मुद्दों पर भी बात की थी। गौरव तनेजा के यूट्यूब पर 7.58 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

गौरव तनेता की पत्नी भी हैं मशहूर

गौरव तनेता की पत्नी भी हैं मशहूर

गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी तनेजा भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पायलट हैं। उन्होंने 2015 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। सेलिब्रिटी जोड़ी ने स्मार्ट जोड़ी कार्यक्रम में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की। ये कपल काफी हफ्तों तक शो का हिस्सा थे।

3 यूट्यूब चैनल चलाते हैं गौरव और उनकी पत्नी

3 यूट्यूब चैनल चलाते हैं गौरव और उनकी पत्नी

बता दें कि गौरव तनेजा और रितु राठी तीन यूट्यूब चैनल चलाते हैं, फिटमस्कल टीवी, फ्लाइंग बीस्ट और रसभरी के पापा। गौरव और रितु ने 2019 में सिंगापुर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी। इसके अलावा वो कई सेलेब्रिटी से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन का भी इंटरव्यू किया था।

1 जुलाई 2022 को जब सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी की आलोचना की थी तो गौरव ने इसपर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। गौरव ने लिखा था, ''भारत के लिए काला दिन !! सर्वोच्च संस्था ने आतंक के कृत्य को सही ठहराया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+