दिल्ली हिंसा: लूटपाट FIR के आधार पर मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद देगी। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा से प्रभावित लोगों के घरों को फिर से खड़ा करने के लिए मदद देना का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने कहा कि, हिंसा में बर्बाद हुए स्कूलों को भी मुआवजा दिया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कमर्शियल प्रॉपर्टी और घर में लूट होने पर एफआईआर के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

Delhi Deputy CM Manish Sisodia Delhi violence compensation
शुक्रवार को मीडिया से बाद करते करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, अगर घर पूरा जला है तो पांच लाख रुपये (चार लाख घर के स्ट्रक्चर लिए और एक लाख सामान के लिए), घर आधा जला है तो ढाई लाख रुपए (दो लाख घर के स्ट्रक्चर के लिए और पचास हजार सामान के लिए) दिए जाएंगे। मुआवजा देने के लिए सरकार दो दिन के लिए वेरिफिकेशन ड्राइव लॉन्च करेगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में बर्बाद हुए स्कूलों को भी मुआवजा दिया जाएगा। जिन स्कूलों में 1,000 बच्चे पढ़ते हैं उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, वहीं जिन स्कूलों में 1,000 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि लोग अपने जीवन को जल्द से जल्द फिर से शुरू कर सकें।

सिसोदिया ने बताया कि, हम सत्यापन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिया जा सके। हमें 1700 फॉर्म मिले हैं, हम उन्हें शॉर्ट आउट कर रहे हैं। ये प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने राहत देते हुए ऐलान किया था कि पूरी तरह घर जलने पर 25 हजार तुरंत मुहैया कराए जाएंगे। वहीं, कि किसी की मौत पर 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और नाबालिग की मौत पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर चोट पर 2 लाख रुपये का ऐलान किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+