जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

नई दिल्ली, 31 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर पटियाला कोर्ट ने संज्ञान लिया है। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 26 सितंबर को तलब किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।

Recommended Video

    Jacqueline Fernandez को Patiala Court ने भेजा समन, इस दिन होंगी पेश| वनइंडिया हिंदी|*News
    Delhi court summons Jacqueline Fernandez on Sept 26 in money laundering case

    सूत्रों ने कहा कि ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के पैसे की लाभार्थी के रूप में पाया था। ईडी का मानना है कि वह जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला था। मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। ईडी को जांच में पता चला था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के उपहार भेजे थे। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जैकलीन की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

    जैकलीन ने ईडी को पूछताछ में बताया था कि, सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें 24X7 वीडियो कॉल पर मौजूद रहने के लिए तमाम सुविधाएं भी दी जा रही थीं। मैं और सुकेश अक्सर वीडियो कॉल पर बातें करते थे। इस दौरान वह हमेशा महंगे कपड़े पहने दिखते थे।

    जैकलीन बताया कि, सुकेश अक्सर जेल के एक कोने पर खड़े होकर वीडियो कॉल करता था। लेकिन अक्सर सिग्नल की दिक्कत होती थी। जब मैं उससे पूछती तो वह कहता कि वह नोएडा स्थित अपनी एक फैक्ट्री में काम कर रहा है और वहां सिग्नल काफी खराब होता है। जैकलीन आगे कहती हैं, वह मुझसे सुबह-शाम बात करता था। यहां तक कि वह 24X7 वीडियो कॉल पर मौजूद रहता था। उसके पास हमेशा आईफोन और आईपॉड भी रहता था।

    सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कई राज्य पुलिस और तीन केंद्रीय एजेंसियों - सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग 32 से अधिक आपराधिक मामलों की जांच कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+