दिल्ली: बाजारों में बढ़ती भीड़ के साथ कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 24 घंटे में 77 की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के बेखौफ दिल्ली की जनता फिलहाल शॉपिंग करने में व्यस्त है। एक तरफ जहां बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के चलते 77 लोगों की मौत हुई जबकि एक दिन में 7700 से अधिक नए केस सामने आए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल देखी जा रही है।

Recommended Video

      Delhi Coronavirus: Covid Case में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 24 घंटे में 7745 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
      Delhi Corona cases record rise with increasing market congestion

      गौरतलब है कि दिवाली आने वाली है ऐसे में लोग खरीदारी के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, अपने पिछले एक बयान में केंद्रीय स्वस्थ्य विभाग ने कहा था कि त्योहारी सीजन के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार 6 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यह कोरोना वायरस की तीसरी लहर है। रविवार को एक दिन में कुल 7745 नए केस सामने आने के बाद राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 529 हो गई है, हालांकि रविवार को 6069 कोरोना से ठीक भी हुई है।

      यह भी पढ़ें: सामान्य जुखाम-बुखार से बनी एंटीबॉडी कोरोना से भी कर सकती है बचाव, शोध में सामने आई ये बात

      वहीं, पिछले 24 घंटे में अब तक कोरोना वायरस से दिल्ली में 77 लोगों की जान जा चुकी है, इन आकंड़ों के साथ कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 6989 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 3 लाख 89 हजार 683 रिकवर भी हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 41 हजार 857 है। रविवार को मीडियो को दिए एक बयान में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोविड-19 का तीसरा दौर चरम पर है। उन्होंने कहा कि सामने आ रहे नए मामलों को देखते हुए यह सबसे बुरा चरण है। कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली में कोविड-19 बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी होटलों और बैंक्वेट हॉल की सेवाएं लेने की अभी कोई योजना नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+