कांग्रेस का दावा, आम आदमी पार्टी के 9 विधायक पार्टी के संपर्क में

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार के एक दिन बाद कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के कम से कम नौ विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह टिप्पणी निलंबित AAP विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार की दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और अन्य नेताओं से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद आई है।

 8 AAP विधायक नियमित रूप से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं

8 AAP विधायक नियमित रूप से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने दावा किया कि, संदीप कुमार और आठ अन्य AAP विधायक नियमित रूप से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस में आना चाहते हैं। इन विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से बातचीत की है। देखते हैं कि वे कब कांग्रेस पार्टी का थामन थामते हैं। फिलहाल कांग्रेस के दावों पर टिप्पणी करने से आम आदमी पार्टी ने इनकार कर दिया है। वहीं शीला दीक्षित ने कहा कि AAP के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह केवल इसका समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस AAP विधायकों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर रही है

कांग्रेस AAP विधायकों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर रही है

कांग्रेस प्रवक्ता कोचर ने यह भी दावा किया कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व अभी भी AAP विधायकों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर रहा था। उन्होंने कहा, हमारे गठबंधन के लिए माना करने के बाद AAP के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को अभी अंतिम निर्णय लेना है। हम इस बिंदु पर उनके नामों की घोषणा नहीं कर सकते हैं। जबकि AAP ने कांग्रेस के दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पार्टी का कुमार से कोई लेना-देना नहीं है।

संदीप ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार

संदीप ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार

वहीं संदीप कुमार ने कांग्रेस के दावों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं अपने (वाल्मीकि) समुदाय के सदस्यों के साथ कांग्रेस नेतृत्व से मिला था। सुल्तानपुर माजरा विधायक ने कहा कि वे सभी राजनीतिक दलों को उत्तर पश्चिम दिल्ली के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए वाल्मीकि समुदाय के सदस्य को टिकट देने के लिए कह रहे हैं ताकि उनका भी संसद में प्रतिनिधित्व हो। कुमार ने कहा कि, मेरा कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने बहुजन समाज पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बसपा में आधिकारिक तौर पर शामिल होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+