राजनाथ सिंह से मिले केजरीवाल, एलजी की कार्यप्रणाली पर जताया विरोध

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम एरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने राजनाथ सिंह से सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों को लेकर चर्चा की। दिल्ली के सीएम ने सिंह से शीर्ष अदालत के फैसले को लागू करने का अनुरोध करते हुए पिछले सप्ताह उनसे मिलने का समय मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में शासन के मोटे तौर पर मापदंड तय किये थे।

Delhi CM meets HM Rajnath Singh says Met him over SCs order on powers of Delhi govt

केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से कहा कि केंद्र और एलजी अपने तरीके से कोर्ट के आदेश में रुकावट पैदा कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार 'सर्विसेज' (प्रसाशनिक अधिकारियों से संबंधित अधिकार) दिल्ली सरकार के पास हैं पर एलजी और केंद्र इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। केजरीवाल ने राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात को अच्छा बताया है।

केजरीवाल ने कहा कि, गृहमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं से निपटने का आश्वासन दिया है। साथ ही इस बात की सलाह दी कि , दोनों ही पक्षों को सुलह के साथ ही दिल्ली के जनता के हित में काम करना होगा। केजरीवाल के साथ दिल्ली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस बैठक में शामिल हुए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हिसाब से दिल्ली सरकार के अधिकारियों के तबादले एवं तैनाती समेत सेवा विषयक मामलों पर उसका नियंत्रण है। पिछले हफ्ते शीर्ष अदालत के फेसले के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली सरकार ने नौकरशाहों के तबादले एवं तैनाती की नयी व्यवस्था शुरु की थी जिसमें मुख्यमंत्री को मंजूरी प्रदान करने वाला प्राधिकार बनाया गया था।

लेकिन सेवा विभाग ने यह कहते हुए उसे मानने से इनकार कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2015 की वह अधिसूचना खारिज नहीं की है जो गृहमंत्री को तबादले एवं तैनाती का प्राधिकार बनाती है। केजरीवाल ने कहा था कि यह बड़ा खतरनाक है कि केंद्र सरकार राज्यपाल को शीर्ष अदालत के आदेश का पालन नहीं करने की सलाह दे रही है। गृह मंत्रालय एक बयान जारी कर आरोपों से इनकार कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+