हादसे में बाल-बाल बचे केजरीवाल, काफिले की कारों में टक्कर
चंडीगढ़। पंजाब चुनाव के मद्देनजर राज्य के दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जालंधर में उनकी कार ने काफिले की एक कार को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि जालंधर में केजरीवाल का काफिला निकल रहा था। अचानक उनकी कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिस गाड़ी में केजरीवाल सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications