Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी के खिलाफ वापस ली सुप्रीम कोर्ट से याचिका,कैसे मिलेगी बेल?
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने निचली अदालत में अपनी बात रखेंगे।
सीएम केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फौरन सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब उन्होंने अधिकारिक तौर पर अपनी याचिका वापस ले ली है।

Arvind Kejriwal ने क्यों ली सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस?
अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड जज के समक्ष गिरफ्तारी के खिलाफ बहस करेंगे।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत भी हो गई थी। लेकिन अचानक केजरीवाल ने अपनी याचिका ही वापस ले ली।
अगर आज जमानत नहीं मिली तो लंबे फंसेंगे केजरीवाल?
ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत कब मिलेगी? अगर आज जमानत नहीं मिली तो सीएम केजरीवाल को कई दिनों तक ईडी की हिरासत में रहना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट का आज 22 मार्च को होली के पहले आखिरी वर्किंग डे है। अब सुप्रीम कोर्ट 1 अप्रैल को खुलेगा।
AAP का दावा, केजरीवाल का परिवार को किया गया नजरबंद
AAP के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के परिवार को नजरबंद यानी हाउस अरेस्ट किया गया है। गोपाल राय ने कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने उन्हें परिवार से मिलने से रोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications