'BJP को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया', पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के CM केजरीवाल

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (04 मई) को भाजपा पर पहलवानों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर निशाना साधा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से "अहंकारी" है और पूरे सिस्टम को "गुंडागर्दी" से चलाना चाहती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

बुधवार (03 मई) को देर शाम प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ हुई दिल्ली पुलिस की हाथापाई और बदसलूकी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 4 मई को ट्वीट करते हुए लिखा, ''देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना ग़लत बर्ताव..? ये बेहद दुखद और शर्मनाक है।''

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है। ये लोग सिर्फ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम हांकना चाहते हैं। पूरे सिस्टम का मजाक बनाकर रख दिया है इन्होंने। देश के सभी लोगों से मेरी अपील- अब बस...अब और नहीं...भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो, भाजपा को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है।''

विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता पहलवान विनेश फोगट ने इस पूरे मामले पर कहा है कि वे अपराधी नहीं हैं और इस तरह के अपमान के लायक नहीं हैं। देर रात मीडिया से बातचीत के दौरान रोती हुई विनेश ने कहा, "अगर आप हमें मारना चाहते हैं, तो हमें मार दें।"

भावुक होकर रोते हुए विनेश फोगाट ने कहा, "क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? हमने अपना खाना भी नहीं खाया है। क्या हर पुरुष को महिलाओं को गाली देने का अधिकार है? ये पुलिस वाले बंदूक रखते हैं, वे हमें मार सकते हैं।"

विनेश फोगाट ने कहा, "कहां महिला पुलिस अधिकारी थीं? पुरुष अधिकारी हमें इस तरह कैसे धकेल सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। हम इस तरह के व्यवहार के लायक नहीं हैं। नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने मेरे भाई को मारा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+