Bengaluru : केजरीवाल ने किया कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा, BJP पर किया वार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज बेंगलुरु पहुंचे हैं। केजरीवाल ने यहां बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, लेकिन उन्होंने 3 कृषि कानून वापस लिए। सरकार को बहुत समझाया किसानों से मत उलझो, लेकिन सरकार नहीं मानी। अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: बेंगलुरु जनसभा में Arvind Kejriwal ने किया केंद्र पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    Delhi CM Arvind Kejriwal said after delhi and punjab now we will form govt in Karnataka

    केजरीवाल बोले- मैंने कहा भ्रष्टाचार खत्म करो तो इन्होंने कहा...

    केजरीवाल ने कहा, 'इन(सरकार) लोगों को मैंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करो तो इन्होंने कहा कि सरकार बनाओ और खुद खत्म करो। हमने चुनाव लड़ा, पहले दिल्ली में सरकार बनी फिर पंजाब में बनी और अब कर्नाटक में सरकार बनानी है।' केजरीवाल ने कहा कि 75 साल की आजादी के बाद भी किसानों का बुरा हाल है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। छोटा किसान इतना गरीबी में जीता है कि किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। देश की 45% आबादी खेती पर निर्भर है ये आबादी अगर ठान ले तो बड़ी से बड़ी सरकार को गिरा सकती है।

    अब हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे: अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पीएम ने सीबीआई को मेरे आवास पर छापा मारा, अधिकारी मेरे बेडरूम में घुस गए लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला, आखिरकार पीएम ने मुझे 'ईमानदार' सीएम का सर्टिफिकेट दिया। हमारी ईमानदार सरकार है, हमने दिल्ली में बनाई तो पंजाब में अब हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे। केजरीवाली ने कहा कि इस साल 4 लाख छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में आए। दिल्ली में 2 करोड़ लोगों का इलाज मुफ्त। पहले 8 घंटे बिजली कटती थी, अब जीरो बिल पर लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+