कोरोना से जान गंवाने वाले सफाईकर्मी के परिवार को सीएम केजरीवाल ने सौंपा 1 करोड़ का चेक
कोरोना से जान गंवाने वाले सफाईकर्मी के परिवार को सीएम केजरीवाल ने सफाईकर्मी के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का चेक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले सफाईकर्मी राजू के परिवार को 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मजनू का टीला इलाके में पहुंचकर और यहां रहने वाले राजू के परिवार से मिले और उनके परिवार को सहायता राशि का चेक दिया। यहां मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजू ने देश और लोगों की सेवा करते हुए जान दी है। कोरोना वारियर्स जो कर रहे हैं वो बड़ी चीज है और हम सबको उन पर गर्व है।

दिल्ली सरकार ने ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना से मौत होने पर परिजनों को एक करोड़ की मदद का ऐलान किया है। किसी सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद एक करोड़ की सम्मान राशि की अनुशंसा भेजने के समय प्रशासनिक विभाग द्वारा डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट, जिस अस्पताल में कर्मी भर्ती था वहां के चिकित्सा अधीक्षक की रिपोर्ट, कर्मी सरकारी नौकरी में कार्यरत था इसकी रिपोर्ट, कैंसल किया हुआ चेक, बैंक अकाउंट का विवरण और मृतक के माता-पिता, पत्नी का आधार कार्ड का विवरण भेजना होगा।
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,898 नए मामले सामने आए और 983 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोविड19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,05,824 हो गई है। इसमें 6,92,028 सक्रिय मामले हैं और 54,849 मौतें अब तक कोरोना से हुई हैं। वहीं अभी तक 21,58,947 मरीज कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। बता दें कि भारत में बहुत तेजी से कोरोना के मामले आ रहे हैं। भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित देश है।












Click it and Unblock the Notifications