Arvind Kejriwal Arrested: मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले अरविंद केजरीवाल देश के पहले नेता

Delhi Cm Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले मामले (Excise policy case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की रात गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। जी हां, मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले सीएम केजरीवाल देश के पहले नेता हैं।

इससे पहले लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन जितने भी सीएम गिरफ्तार हुए हैं, सबने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाले पार्टी के तीसरे नेता हैं। इसके पहले संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

Arvind Kejriwal Arrested

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ही अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा जारी किए गए 9 समन में से किसी में भी पेश नहीं हुए थे।

देश के इन मुख्यमंत्रियों को भी जाना पड़ा था जेल?

केजरीवाल से पहले ईडी ने 31 जनवरी 2024 को कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने तब तक गिरफ्तारी ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था जब तक कि उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया।

रांची में हेमंत सोरेन के आवास पर छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद जब उन्हें ले जाया जा रहा था, तो सोरेन ने राजभवन में रुकने पर जोर दिया था, जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा था।

देश के कुछ अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों की बात करें, जिन्हें जेल जाना पड़ा है, उनमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, अन्नाद्रमुक की दिवंगत जे जयललिता, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और इंडियन नेशनल लोकदल के ओम प्रकाश चौटाला शामिल हैं। लेकिन इन सभी की गिरफ्तारी सीएम रहते नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+