केजरीवाल पर योगेंद्र यादव ने कसा तंज, कहा- 'खेल खत्म, फुटेज हजम'

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ गवर्नर हाउस में नौ दिनों तक धरना देते रहे। मंगलवार को केजरीवाल ने अपना धरना खत्म कर लिया और दोबारा काम पर लौटने की बात कही। वहीं, विपक्षी पार्टी ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उनके पुराने साथे योगेंद्र यादव ने ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल के धरने पर निशाना साधा।

योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए, योगेंद्र यादव ने लिखा-
खेल ख़तम, फुटेज हजम!
दस दिन के इस ड्रामे से दिल्ली की जनता को क्या मिला? मुख्यमंत्री ने अफसरों से अपील की, अफसरों और मंत्रियों की मीटिंग तय हो गई। क्या LG ने मीटिंग बुलाई? "हड़ताल" तुड़वाई? अफसरों को सजा हुई? राशन डिलीवरी की मांग कहां गई? हां, पब्लिसिटी खूब हुई।
और क्या चाहिए?

केजरीवाल ने मंगलवार को खत्म किया था धरना

केजरीवाल ने मंगलवार को खत्म किया था धरना

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौ दिन का धरना खत्म करने का फैसला लिया। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में आईएएस ऑफिसर ने भी कहा कि वो मुख्यमंत्री के साथ बात करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के आईएएस अफसर अघोषित हड़ताल पर बैठे हैं और वे काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर आईएएस अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेस करके कहा था कि सभी तरह के आरोप निराधार हैं।

मनीष सिसोदिया ने बुलाई रिव्यू बैठक

मनीष सिसोदिया ने बुलाई रिव्यू बैठक

इस पूरे मामले पर मनीष सिसोदिया ने कहा था कि हमने एलजी हाउस पर धरना नहीं दिया था, हम LG साहब से मिलने के लिए इंतज़ार कर रहे थे। राशन की बात अब हम जनता के बीच में जाकर ही करेंगे। अनशन खत्म करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी मंत्रियों की तरफ से कुछ रिव्यू बैठक बुलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+