Delhi Chunav 2025: पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी के अलावा BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन?
Delhi Chunav 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित सात राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
दिल्ली विधनसभा के चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और नतीजे 8 फरवरी को आने की उम्मीद है। भाजपा का मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ होना है।

Delhi Chunav 2025: भाजपा ने अपने भोजपुरी स्टारों को भी उतारने की कर ली है तैयारी
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी,रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कई प्रभावशाली पूर्वांचली नेताओं को भी शामिल किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले पूर्वांचली दिल्ली में एक वोट बैंक हैं।
Delhi Chunav 2025: स्टार प्रचारकों में कई केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल
स्टार प्रचारकों के रूप में नामित केंद्रीय मंत्रियों में नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह शामिल हैं। इन नेताओं के माध्यम से पार्टी 1998 के बाद फिर से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है।
Delhi Chunav 2025: भाजपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी शासित मुख्यमंत्रियों का भी नाम
भाजपा के लिए प्रचार करने वाले मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी, भजन लाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव भी शामिल हैं। इनके दम पर पार्टी दिल्ली में हर राज्य के वोटरों को प्रभावित करने का उम्मीद कर रही है।
Delhi Chunav 2025: दिल्ली के सभा सातों सांसद भी बीजेपी के स्टार प्रचारक होंगे
दिल्ली के सभी सातों सांसद भी प्रचार अभियान में अपना योगदान देंगे। इसके अलावा, दिल्ली भाजपा इकाई से बैजयंत पांडा,अलका गुर्जर और वीरेंद्र सचदेवा स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। इनके संयुक्त प्रयासों का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को चुनौती देना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में दो या तीन रैलियां करने की उम्मीद है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सात रैलियों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो भी आयोजित किया जा सकता है।हालांकि, अंतिम निर्णय वरिष्ठ पार्टी नेताओं द्वारा लिया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications