दिल्ली: मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामले में केजरीवाल, सिसोदिया समेत 11 विधायकों को समन, 25 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली। पटियाला हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को मुख्य सचिव के साथ मारपीट के आरोप में बतौर आरोपी समन किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा इस मामले में उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया और 11 अन्य विधायकों को भी कोर्ट ने समन भेजा है। इन सभी लोगों के नाम दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में शामिल है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने 25 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

kejriwal

आपको बता दें कि दिल्ली में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने इस चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 13 विधायकों को आरोपी बनाया था। इन सभी लोगों के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है और उन्हें 25 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। पुलिस ने कई लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार की है। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल के पूर्व सलाहकार वीके जैन को मुख्य सरकारी गवाह बनाया है।

गौरतलब है कि, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश 19 फरवरी की देर रात एक बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर गए थे, इसी दौरान आरोप है कि केजरीवाल के सामने पार्टी के विधायकों ने उनके साथ मारपीट की थी। अंशु प्रकाश से मारपीट करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के दो विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह ख़ान जेल भी गए थे जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस घटना के बाद दिल्ली के आईएएएस अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार और मंत्रियों से मिलना बंद कर दिया था। अधिकारियों के इस रुख को लेकर सीएम केजरीवाल ने अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी ऑफिस पर धरना दिया था।

इसे भी पढ़ें- मुश्किल में मनोज तिवारी, सील किए गए मकान का ताला तोड़ने पर दर्ज हुआ केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+