दिल्ली: सदर बाजार इलाके में मकान गिरने से 5 की हालत गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapse दिल्ली: सदर बाजार इलाके में मकान गिरने से 5 की हालत गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi News: House Collapse in Delhi's Sadar Bazaar Today: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार एक हादसा हुआ। सदर बाजार इलाके में एक मकान गिर गई। मकान गिरने से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मकान के गिरने के बाद 5 लोगों को बचाया भी गया है। घटनास्थल पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मकान के गिरने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Delhi Building Collapse

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर है। यह हादसा सदर बाजार के कुरैशी नगर के चरखी वाली गली में हुआ है। हादसा सुबह तकरीबन 10:30 बजे का है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे घर गिरने की सूचना मिली थी और छह फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए थे।

दिल्ली में रविवार को ओखला फेज-2 इलाके में लगी आग

दिल्ली में रविवार को ओखला फेज-2 इलाके में आग लग गई थी। आग संजय कॉलोनी में लगी थी। आसपास के मकानों की दीवारें आग में खराब हो गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि उनको देर रात 2 बजे आग लगने की सूचना दी गई थी। मौके पर 27 फायर टेंडर ने मिलकर आग पर काबू पाया था।

अभीतक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहता होने की खबर नहीं है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि आसपास काफी नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+