दिल्ली: वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को लगी गोली, इलाज के बाद हुए फेरे

दिल्ली: वरमाला की रस्मों के दौरान दुल्हन को गोली

नई दिल्ली। दिल्ली के शकरपुर में स्टेज पर बैठी दुल्हन को अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। गोली दुल्हन के पैर पर लगी। इलाज के लिए दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया।इलाज के बाद दुल्हन को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं। दूल्हे ने कहा है कि जिस समय वो स्टेज पर बैठे थे, तभी अचानक उनकी पत्नी पूजा के पैर पर गोली लगी। गोली चलाने वाला कौन था, इसका पता नहीं चल सका है। गोली जानबझकर मारी गई या हर्ष फायरिंग के दौरान लगी, इसकी जांच की जा रही है।

गोली लगते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन

गोली लगते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन

गुरुवार देर रात जैसे ही दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर थे कि अचानक किसी ने खुशी गोली चलाई जो दुल्‍हन पूजा के पैर में जाकर लगी। गोली लगने के बाद दुल्‍हन स्‍टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन दुल्‍हन को लेकर अस्‍पताल पहुंचे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दुल्हन को गोली लगने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को गोली लगी। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 और आर्म्स एक्ट-25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इलाज के बाद हुए फेरे

इलाज के बाद हुए फेरे

गोली लगने के बाद परिजन दुल्हन को अस्पताल ले गए, जहां उसको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वापस वो मंडप में आई और शादी की रस्में पूरी की गईं। दूल्हे ने कहा है कि वो गोली चलाने वाले को नहीं जानता। परिजनों ने भी अज्ञात शख्स के द्वारा गोली चलाए जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+