नेत्रहीन बच्चों को पता था 'बैड टच' फिर भी कुकर्म सहन करते रहे, जानिए क्यों?

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (NBA) के दृष्टि बाधित बच्चों के साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण के मामले में एक नया मोड़ आया है। एनबीए के जनरल सेक्रेटरी प्रशांत रंजन वर्मा ने बताया है कि ''वो गुड टच और बैड टच समझते थे, उन्‍हें पता था कि उनका यौन उत्‍पीड़न हो रहा है। इतना ही नहीं उन्‍हें यह भी पता था कि कर कौन रहा है। लेकिन वो आरोपी से इतना प्‍यार करते थे कि उन्‍होंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा और सहते रहे।'' प्रशांत रंजन वर्मा ने बताया कि बच्‍चे उसे अंकल कहते थे और वो उन्‍हें किताबें दिया करता था।

नेत्रहीन बच्चों को पता था 'बैड टच' फिर भी कुकर्म सहन करते रहे, जानिए क्यों?

रंगे हाथ पकड़ा गया मुर्रे डेनिस

आरोपी का नाम मुर्रे डेनिस (54) है। वो ब्रिटिश नागरिक है और एनबीए में नेत्रहीन बच्‍चों को अंग्रेजी और कम्‍यूनिकेशन स्‍किल पढ़ाता था। मुर्रे को हॉस्‍टल में नेत्रहीन बच्‍चे का शोषण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। दो सितंबर को स्कूल के एक स्टाफ ने डेनिस को एक बच्चे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस स्‍टाफ ने सबूत के तौर पर पहले कुछ सेकेंड का वीडियो बनाया फिर प्रबंधन को जानकारी दी। जिसके बाद 3 पीड़ित बच्चे भी सामने आए। तीनों 8 साल से कम उम्र के हैं। आपको बता दें कि छानबीन के दौरान यह बात सामने आई है कि मुर्रे डेनिस पिछले 8-9 साल से इस स्कूल का नियमित डोनर है, यानी स्कूल की आर्थिक मदद करता है और यहां अक्सर आता भी रहता है।

लगभग 30 बच्‍चों को बना चुका है अपना शिकार

साउथ दिल्ली पुलिस ने आरोपी मुर्रे का लैपटॉप डी-कोड किया है। उसके लैपटॉप में 10 से अधिक बच्चों की आपत्तिजनक फोटो मिली हैं। कुछ बच्चों का चेहरा न दिखाकर केवल प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीर है। बताया जा रहा है कि मुर्रे करीब 30 बच्चों के संपर्क में था। उल्‍लेखनीय है कि प्री-नर्सरी से 12वीं तक पढ़ने वाले नेत्रहीन बच्चे आते हैं। यहां 170 छात्र हॉस्टल में रहते हैं। इनमें 100 लड़के और 70 लड़कियां हैं। 100 स्टूडेंट्स हर रोज पढ़ने के लिए सुबह आते हैं और दोपहर या शाम को चले जाते हैं।

पहले गुड़गांव में नौकरी करता था मुर्रे

पुलिस के मुताबिक मुर्रे डेनिस गुड़गांव की एक कंपनी में अप्रैल, 2017 तक काम कर रहा था। इसी बीच उसे पैरालिसिस अटैक हुआ और तब से उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के मोबाइल फोन और मैकबुक से कई बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीडोफाइल है।

बच्चों की पैंट उतार उनके निजी अंग छूता था

स्कूल के कर्मचारी के अनुसार डेनिस ने रविवार को दोपहर में तीन छात्रों को एक कमरे में बंद करके उनके साथ यौन शोषण किया था। जब स्कूल प्रशासन के लोग यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां सिर्फ बच्चे कमरे में बंद हैं। जब शिक्षकों ने बच्चों से बात करने की कोशिश की तो तीनों ही बच्चों ने रोना शुरू कर दिया और रोते-रोत अपनी आप बीती सुनाई। बच्चों ने बताया कि डेनिस ने हमें एक-एक करके कमरे में सवाल पूछने के लिए बुलाया और हमारी पैंट उतार दी, इसके बाद उन्होंने हमारे निजी अंगों को छुआ और कुछ देर बाद हमें जाने दिया। लेकिन हमें कमरे से बाहर जाने से पहले उन्होंने हमे धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी नहीं बताए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+