कर्नाटक और 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव कमेटी की हुई बैठक
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 7ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दफ्तर में आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

इस बैठक में कर्नाटक चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि भाजपा इस बैठक में अपनी रणनीति तैयार कर सकती है। बैठक में पार्टी नेताओं को निर्देश दिया जा सकता है कि वो मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं।
बता दें कि भाजपा के सामने इस समय कई चुनौतियां सामने हैं। इसमें बीते दिनों हुआ दलितों का आंदोलन भी शामिल है। इस मुद्दे पर भाजपा के कई अपने सांसद भी बागी रुख अख्तियार कर चुके हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से लिंगायतों को धर्म का दर्जा देने के फैसले से भी भाजपा वहां बैकफुट पर है।
इतना ही नहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की एकजुटता भी भाजपा को परेशान कर रही है। यूपी में सपा-बसपा-कांग्रेस का एक होना भाजपा को परेशान में डाल सकता है। इन्हीं सब मुद्दों पर भाजपा की बैठक केंद्रित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications