'खुद को खत्म करने की पोस्ट' लिख लापता हुआ दिल्ली का रैपर MC Kode जबलपुर में मिला
नई दिल्ली, 6 जून। इंस्टाग्राम पर यमुना में कूदकर जान देने की बात लिख पिछले कुछ दिनों से लापता दिल्ली के 22 साल के रैपर एमसी कोड उर्फ आदित्य तिवारी का पता चल गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे जबलपुर से खोज निकाला है। 4 जून को महरौली थाने में आदित्य की मां दीपा तिवारी ने उसके अपहरण का केस दर्ज हुआ था। दीपा तिवारी ने बताया था कि सोशल मीडिया पर एमसी कोड के एक पुराने वीडियो वायरल होने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी जा रह थी। इसी वजह से उनका बेटा लापता हो गया है।

पुलिस ने बताया कि एमसी कोड के फोन की लास्ट लोकेशन नोएडा थी । उसके बाद से उसका फोन ऑफ था। पुलिस ने उसकी सोशल मीडिया अकाउंट की डीटेल्स खंगाली जिसके बाद मध्य प्रदेश में उसका लोकेशन मिला। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि एमसी कोड को एक टीम दिल्ली लेकर आ रही है जहां उससे पूछताछ होगी। आपको बता दें कि आदित्य तिवारी उर्फ एमसी कोड सोशल मीडिया पर जाना माना रैपर है। एमसी कोड नाम वो स्टेज पर यूज़ करता है। इतनी कम उम्र में आदित्य को 3-4 अच्छे ब्रांड को रिप्रजेंट करने का मौका मिल चुका है।
इंस्टाग्राम पोस्ट में रैपर ने लिखी थी ये बात
लापता होने के बाद उसने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जो इंग्लिश में थी। उसने इस पोस्ट में खुद को खत्म करने के लिए कदम उठाने की तरफ इशारा किया। रैपर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ' लगातार जीवन के कष्ट और तकलीफों ने मुझे कमजोर बना दिया है। मुझे ऐसी उम्मीद थी कि ये कलेश एक दिन समाप्त हो जाएंगे और मुझे शांति मिलेगी। इस समय यमुना नदी के किनारे अकेले एक पुल पर खड़े होकर, जहां मैं अपने परेशानियों के जवाब में कुछ ऐसी तरंगें देख सकता था, जो हर परेशानी का जवाब दे रही थी। मैं केवल आपसे क्षमा मांग सकता हूं। क्योंकि मेरा स्वार्थपूर्ण काम निश्चित रूप से बहुत अधिक दुख का कारण बन सकता है। लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह महसूस करें कि मुझे शांति मिलना बहुत जरूरी है और मुझसे जुड़े लोगों को परेशान न कर उन्हें शोक जताने का मौका दें। मैं इसके लिए किसी और को नहीं बल्कि खुद को दोष देता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications