ये कैसा पागलपन! ब्यूटी हैक के नाम पर इन्फ्लुएंसर ने होंठों पर रगड़ ली हरी मिर्च, नेटिजन्स हुए आग-बबूला!
ब्यूटी और स्किनकेयर के नाम पर लोग एक से एक घेरेलु और फैक्ट्री मेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लिप फिलर उन्हीं में से एक कॉमन प्रैक्टिस है जो आज कल होठों को भरा-भरा दिखाने के लिए कराया जा रहा है। कई लोग इसके घेरेलु नुस्खे भी लेकर हाजिर हैं। ऐसे ही एक नुस्खे ने ऑनलाइन विवाद को जन्म दे दिया है।
दिल्ली की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो पोस्ट करके ऑनलाइन विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें वह हरी मिर्च का इस्तेमाल "प्राकृतिक लिप प्लंपर" के रूप में करती हैं। शुभांगी आनंद द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप को 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में शुबांगी हरी मिर्च पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जिसे वह काटती हैं और फिर अपने होठों पर रगड़ती हैं। जैसे ही मिर्च का असर दिखने लगता है, वह गहरी सांस लेती हैं, लिप टिंट लगाती हैं और फिर एक लिप ग्लॉस के साथ अपने लुक को कम्पलीट करती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मिर्च से हो रही जलन का दर्द भी साफ दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की सुंदरता पर मरता था यह धांसू क्रिकेटर, मैदान पर ही दिखा दिया था पागलपन
वायरल ब्यूटी हैक पर 'पागल' हुआ इंटरनेट
वीडियो के कैप्शन में लिखा था "क्या आप इसे ट्राई करेंगे?" साथ ही मिर्च और आग वाली इमोजी भी थी। इससे दर्शक हैरान रह गए और कई लोगों ने इसे खतरनाक ब्यूटी हैक करार दिया। एक यूजर ने अवास्तविक सौंदर्य मानकों और उन्हें हासिल करने के लिए चरम तरीकों को लेकर कमेंट किया।
एक अन्य यूजर ने संभावित स्किन इशू के बारे में चेतावनी देते हुए लिखा, "अब यदि आप खुद को UV (सूर्य की किरणों) के संपर्क में लाते हैं, तो हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए तैयार हो जाइए जो आपको जीवन भर रहेगा। बस इतना ही कह रहा हूं।"
इंटरनेट पर इस वायरल हैक को लेकर डिस्कशन शुरू हो गया। कुछ लोगों ने 'उसकी स्किन, उसकी चॉइस' कह कर किनारा कर लिया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे "सबसे मूर्खतापूर्ण काम" करार दिया।
कमेंट्स में ह्यूमर भी शामिल था। एक यूजर ने हास्यपूर्ण ढंग से एक लोकप्रिय गीत के बोल का संदर्भ देते हुए लिखा,"तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं।" हालांकि, सभी कमेंट्स लाइट मूड के नही थे। कुछ युजेर्स ने महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण टिप्पणियां कीं, जिनकी दूसरे युजेर्स ने आलोचना की।
ये भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हैं ये महिला खिलाड़ी, टॉप 5 सुंदर भारतीय महिला एथलीट
त्वचा की संवेदनशीलता को लेकर चिंताएं
एक यूजर ने संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को संभावित दुष्प्रभावों के कारण इस विधि को आजमाने से बचने की सलाह दी। हास्य और आलोचना के बावजूद, वीडियो ने सुरक्षित सौंदर्य प्रथाओं के बारे में चर्चा को जन्म दिया है। हालांकि यह वायरल हैक कुछ समय में लोग भूल जाएंगे, लेकिन इसने सौंदर्य दिनचर्या में सुरक्षा के बारे में एक सतत चर्चा को शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications