करिश्मा कपूर की सुंदरता पर मरता था यह धांसू क्रिकेटर, मैदान पर ही दिखा दिया था पागलपन
बॉलीवुड और क्रिकेट की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने तो एक-दूसरे से शादी भी की है। उनके अलावा जहीर खान ने सागरिका घाटके से शादी की है। कई और भी क्रिकेटर रहे हैं जिनके अफेयर बॉलीवुड हसीनाओं से रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक धांसू बल्लेबाज को बॉलीवुड की दो हीरोइनें बेहद पसंद थीं लेकिन इसका खुलासा अब इतने सालों बाद हुआ है। इस खिलाड़ी का नाम नवजोत सिद्धू है। उनको करिश्मा काफी अच्छी लगती थी और हरभजन सिंह ने इसका खुलासा किया है।

हाल ही में सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ कपिल शर्मा शो में आए थे। वहां हरभजन सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद जब क्रिकेटरों और बॉलीवुड हीरोइनों की कैमिस्ट्री के बारे में सवाल किया गया तो हरभजन सिंह ने सिद्धू की पोल खोल दी।
जब पूछा गया कि सिद्धू पाजी आपका किसी पर क्रश नहीं हुआ? इस पर जवाब आने से पहले हरभजन सिंह तपाक से बोल पड़े। हरभजन शायद मौके की तलाश में ही थे। भज्जी ने बताया कि करिश्मा कपूर सिद्धू पाजी को काफी पसंद थी। भज्जी ने कहा कि हम पुणे में खेल रहे थे और करिश्मा का 'सुंदर-सुंदरा गाना रिलीज हुआ था।
मैच में अचानक चौका जड़ने के बाद सिद्धू पाजी बोल उठे कि लोलो बेहद खूबसूरत है। सामने संदीप शर्मा खेल रहे थे। सिद्धू ने हरभजन सिंह की यह बात स्वीकार भी की। इसके बाद सिद्धू की पत्नी ने कहा कि माधुरी दीक्षित भी उनको अच्छी लगती थीं। उनका नाम लेकर ये मुझे चिढ़ाते थे।
गौरतलब है कि सिद्धू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए कुल 51 टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3202 रन आए थे। उन्होंने 9 शतकीय पारियां खेलने के अलावा 15 अर्धशतक भी जड़े थे। इस प्रारूप में उनके बल्ले से एक दोहरा शतक आया था।












Click it and Unblock the Notifications