सानिया मिर्ज़ा को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हैं ये महिला खिलाड़ी, टॉप 5 सुंदर भारतीय महिला एथलीट
खेलों में पुरुषों की तरह भारतीय महिला एथलीटों ने भी अपना जलवा दिखाया है। कई टॉप प्लेयर्स ने दुनिया भर में जाकर भारत का नाम किया है। खेल के अलावा खूबसूरती के मामले में भी इन महिला प्लेयर्स को कम नहीं आँका जा सकता।
भारतीय महिला एथलीटों में खेल के अलावा ग्लैमर भी देखने को मिलता है। हालांकि यह सभी में नहीं हैं लेकिन कई महिला एथलीट खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को भी मात देती हैं। दर्शक भी इनको काफी पसंद करते हैं। यहां टॉप 5 सुंदर महिला प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए।

सानिया मिर्ज़ा: निर्विवाद रूप से सानिया मिर्ज़ा का नाम लिस्ट में टॉप पर आता है। उनकी सुंदरता अलग लेवल की है। टेनिस से संन्यास लेने के बाद भी सानिया मिर्ज़ा के समर्थकों में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। शोएब मलिक से तलाक के बाद वह दुबई में रहती हैं।
मनु भाकर: पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में तहलका मचाने वाले मनु भाकर भी खूबसूरती के मामले में कम नहीं है। वह ओलंपिक के बाद अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी आई थीं। हाल ही में मनु भाकर को अपने कॉलेज की परीक्षा देने के लिए जाते देखा गया था।
स्मृति मंधाना: बात जब भारतीय महिला क्रिकेट की आती है, तो मंधाना का नाम आना लाजमी है। उनकी भी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। मंधाना को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। वह अपनी बैटिंग से भी धमाल मचाती हैं। भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर खेलने वाली मंधाना अभी कई साल खेलने वाली हैं।
मनिका बत्रा: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। उनकी खूबसूरती भी काफी बेहतरीन हैं। उनकी लम्बाई भी काफी अच्छी है। मनिका बत्रा फ़िलहाल आने वाले समय में होने वाले टेबल टेनिस इवेंट्स की तैयारी करने में व्यस्त हैं।
प्राची तेहलान: जिन लोगों ने नेटबॉल देखा होगा, वे प्राची को जानते होंगे। वह भारत की पूर्व कप्तान भी रही हैं और एक्टिंग में भी हैं। प्राची ने साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा एशिया के कुछ अन्य बड़े इवेंट्स में भी वह थीं।












Click it and Unblock the Notifications