FB की अंखी दास को समन भेजेगी दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति , क्यों?

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी निदेशक अंखी दास समेत कई अधिकारियों के खिलाफ समन भेजने की तैयारी कर रही है लेकिन इससे पहले दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति की ओर से इस सप्ताह बैठक बुलाई जाएगी। इस बारे में बात करते हुए समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि फेसबुक के अधिकारियों के खिलाफ जानबूझकर भारत में हेट कंटेंट फैलाने से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही फेसबुक अधिकारियों को समन भेजा जाएगा।

Recommended Video

    Facebook Hate Speech: शिकायत के बाद फेसबुक को समन भेजेगी Delhi Assembly Panel | वनइंडिया हिंदी
    FB की अंखी दास को समन भेजेगी दिल्ली विधानसभा समिति, क्योंं?

    अंखी दास को मिल रही है जान से मारने की धमकी

    मालूम हो इससे पहले सोमवार को फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्‍टर अंखी दास ने दिल्‍ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फेसबुक और ट्विटर पर कुछ लोग लगातार उन्‍हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अंखी के मुताबिक उनपर गंदे-गंदे कमेंट भी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंखी को ऐसी धमकियां फेसबुक की हेट स्पीच को लेकर बनाई गई गाइडलाइंस पालन नहीं करवाने के आरोप के बाद मिली हैं। वहीं अंखी दास का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिन्होंने उन्हें धमकी दी है। ये शिकायत सीआर पार्क थाने में दी गई है।

    क्या है विवाद

    दरअसल अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीजेपी के एक विधायक के 'हेट स्पीच' वाली पोस्ट पर ऐक्शन लेने से अंखी दास ने अपनी टीम को रोका था। उन्होंने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई से कोरोबार को नुकसान की बात कही है। इस रिपोर्ट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि फेसबुक और वॉट्सऐप बीजेपी-आरएसएस के नियंत्रण में है तो वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि सोशल मीडिया को भी कंट्रोल कर रही है भाजपा, हालांकि भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सारे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+