Delhi Elections: कांग्रेस-RJD मिलकर लड़ सकते हैं चुनाव, सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी
नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। मंगलवार को ये जानकारी आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है। दरअसल, दिल्ली में पूर्वांचली वोटों की तादाद बहुत ज्यादा है, इसलिए बिहार की सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दल इसमें अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसी कड़ी में आरजेडी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की सोच रही है, क्योंकि दोनों ही पार्टियां लगभग हमेशा से ही एक-दूसरे की भरोसेमंद सहयोगी रही हैं।

आरजेडी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में तालमेल के साथ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पार्टी के इंचार्ज राज्यसभा सांसद मनोज झा और आरजेडी महासचिव कमर आलम सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह अच्छा होगा कि दिल्ली में हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाए। दिल्ली के प्रभारी मनोज झा और पार्टी के महासचिव कमर आलम कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम लोग केंद्र और बिहार में पहले से ही गठबंधन में हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि "हम उन सीटों पर दावा करेंगे जिस पर हमारी जीतने की संभावना है। "
बता दें कि बिहार की सभी प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां जेडीयू और एलजेपी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने का फैसला किया है। हालांकि, उनका राजधानी की सीटों पर अपनी सहयोगी बीजेपी के साथ किसी तरह की तालमेल होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 जनवरी को मतगणना होनी है। यहां चुनाव की घोषणा के साथ ही 6 जनवरी से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications