बीजेपी के 'आतंकवादी' वाले बयान पर केजरीवाल ने शेयर किया शहीदों के परिवार का वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की थी, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल इस बयान को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी लगातार प्रवेश वर्मा के बयान को काउंटर कर रही है। प्रवेश वर्मा पर उनके बयान के लिए चुनाव आयोग ने चार दिन का बैन भी लगाया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अब इस बयान को काउंटर करते हुए शहीदों के परिवार का एक वीडियो ट्वीट किया है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया वीडियो

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया वीडियो

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'दिल्ली के वीर शहीदों के परिवारों से मिलिए। इन्हें आप से कुछ महत्त्वपूर्ण बात करनी है।' 3 मिनट के वीडियो में शहीदों के परिवारों ने अरविंद केजरीवाल को अपना बेटा बताया है। वीडियो में एक परिवार ने कहा कि शहीदों के परिवार को एक करोड़ रु की सहायता देकर केजरीवाल ने उनकी स्थिति को सुधारा है। केजरीवाल ने उनकी सारी चिंताओं का ख्याल रखा है।

शहीदों के परिजन बोले- आतंकी नहीं हो सकते हैं केजरीवाल

एक परिवार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी भी आतंकी नहीं होते हैं। कभी भी कोई सरकार नहीं सोचती थी, लेकिन उन्होंने हमारी मदद की। उन्होंने देश के हित में बहुत से काम किए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस में एएसआई रहे शहीद विजय सिंह के बेटे ने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल सीएम केजरीवाल के लिए नहीं की जानी चाहिए। शहीद गुलजारी लाल दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे। उनके बेटे ने कहा कि केजरीवाल सरकार की तरफ से 1 करोड़ की आर्थिक मदद मिली है।

जावड़ेकर ने भी कहा 'आतंकी'

जावड़ेकर ने भी कहा 'आतंकी'

शहीद अमरपाल के पिता ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी अखबार में पढ़ी थी। उन्होंने कहा कि जो देश की सेवा कर रहा है, उसे आतंकी कहा जा रहा है। बता दें कि प्रवेश वर्मा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को आतंकी कहा है। जावड़ेकर ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल मायूस चेहरा लेकर पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं। तो हां, आप आतंकवादी हैं और इसके कई सबूत हैं। आपने (अरविंद केजरीवाल) खुद कहा था कि मैं अराजकतावादी हूं... तो आतंकवादी और अराजकतावादी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+