'बवाल' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने AAP सांसद संजय सिंह को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। उनके 'बवाल' वाले बयान पर ये नोटिस जारी किया गया है। दरअसल उन्होंने 2 फरवरी को एक बयान में कहा था कि भाजपा दिल्ली में बवाल कराने की तैयारी में है। संजय सिंह के ऐसा बयान दिए जाने के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। अब चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए संजय सिंह से 7 फरवरी को 12 बजे तक जवाब मांगा है।

बता दें राजधानी दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। आज शाम तक चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच दिखाई दे रहा है। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां रैली और रोड शो के जरिए वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश करेंगी।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसे नेता प्रचार कर रहे हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं को भी उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर वह दोबार सत्ता में वापस आती है तो अपनी मुफ्त योजनाएं जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर और योजनाओं का भी ऐलान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications