दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा हो सकते हैं उम्मीदवार, AAP से बगावत कर बीजेपी में हुए थे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। राजनीतिक दल विरोधियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं, तो साथ ही विरोधी दलों के शीर्ष नेताओं को चुनाव में घेरने की रणनीति भी बनाई जा रही है। विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बड़े नाम को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं केजरीवाल

नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं केजरीवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP से बगावत करने के बाद बीजेपी में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक, कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संभावित उम्मीदवार हैं और बीजेपी के ग्रुप में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई है। हालांकि, इसको लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

करावल नगर से चुनाव जीते थे कपिल मिश्रा

करावल नगर से चुनाव जीते थे कपिल मिश्रा

वहीं, बताया जा रहा है कि कपिल मिश्रा का नाम उनकी मौजूदा विधानसभा करावल नगर से भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ें, उनका मानना है कि ऐसा करने से इस सीट पर नतीजे बदल सकते हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने 2018 में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद महीनों तक सियासत गरमाई रही थी।

शाह की 7 घंटे तक कोर ग्रुप की बैठक

शाह की 7 घंटे तक कोर ग्रुप की बैठक

वहीं, पार्टी के एक अन्य नेता का कहना है कि कपिल करावल नगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां से उन्होंने 2015 में जीत दर्ज की थी। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महज तीन सीटों पर जीत मिली थी, जिसके बाद बीजेपी इस चुनाव में वापसी की पूरी कोशिश में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कल 7 घंटे तक दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर कोर ग्रुप की बैठक की थी, जो सुबह तीन बजे तक चली थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने पार्टी के नेताओं से फीडबैक लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+