कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीडीयू अस्‍पताल पहुंचे केजरीवाल, ICU बेड बढ़ाने के दिए निर्देश

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में कोरोना फिर से भयानक रूप ले चुकी है। रोज मौत के आंकड़े का रिकॉर्ड बन रहा है। सिर्फ बुधवार को 131 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में हुई मौतों की सबसे ज्‍यादा संख्‍या है। वहीं बीते 24 घंटे में 7486 कोरोना के नए मामले सामने आए। अस्‍पतालों में आईसीयू बेड की कमी है। इसी को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल में कोरोना के लिए आईसीयू बेड की संख्‍या 50 से बढ़ाकर 100 किया जाएगा।

arvind kejriwal

Recommended Video

    Coronavirus Delhi: Arvind Kejriwal का ऐलान, Mask नहीं पहनने पर Rs. 2000 का जुर्माना | वनइंडिया हिंदी

    केजरीवाल ने कहा कि हम आईसीयू बेड को बढ़ाने के लिए युद्ध स्‍तर पर काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के 11 अस्पतालों में इस समय कुल 1167 आईसीयू बेड्स हैं, जिनमें से 580 में वेंटिलेटर हैं। जबकि 587 बिना वेंटीलेटर के हैं। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 46 बिना वेंटीलेटर के आईसीयू बेड हैं।

    छठ को लेकर भी केजरीवाल ने की अपील

    कोरोना काल में छठ त्‍योहार को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की। केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग धूमधाम से छठ का पर्व मनाए लेकिन उन्‍होंने सार्वजनिक जगहों पर छठ न मनाने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि कई राज्‍यों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि कोरोना मत फैले, इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि छठ को घर पर ही मनाएं। पानी में एक साथ सबके जाने से कोरोना फैलने का डर ज्‍यादा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+